राउंड टेबल द्वारा कुल्टी मदद फाउंडेशन संचालित महिला प्रशिक्षण केन्द्र में प्रदान किया गया कंप्यूटर:
1 min read
कुल्टी :महिलाओं को डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वनिर्भर बनाने के लिए राउंड टेबल इंडिया द्वारा बुधवार शाम बराकर स्थित कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केंद्र में स्वर्गीय कोमल खेमानी की याद में एक कंप्यूटर लगाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे द्वारा
राउंड टेबल के चेयरमैन आकाश बंसल तथा पूर्व चेयरमैन नितिन खेमानी को सम्मानित कर किया गया ।
उसके बाद राउंड टेबल के सदस्यो ने कंप्यूटर का फीता काटकर उद्घाटन कर महिला प्रशिक्षण केंद्र को कंप्यूटर सुपुर्द किया ।
इस अवसर पर नितिन खेमानी ने कहा की उनकी स्वर्गीय पत्नी कोमल खेमानी द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर का प्रोजेक्ट आरंभ किया गया था । उनका उद्देश्य था महिलाओं को तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर बनाना , उसी के तहत महिला प्रशिक्षण केंद्र को कंप्यूटर प्रदान किया गया । राउंड टेबल के चेयरमैन आकाश बंसल ने कहा की बर्तमान तकनीकी दौर में महिलाओं को डिजिटल ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए कंप्यूटर शिक्षा की बहुत जरूरी है
जिससे महिलाए आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरो पर खड़ा हो पाएंगी ।
इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया की ओर से चेयरमैन आकाश बंसल, वाइस चेयरमैन अंकित अग्रवाल , आइपिसी नितिन खेमानी सहित राउंड टेबल के सदस्यों के साथ कुल्टी मदद फाउंडेशन की ओर से रवि शंकर चौबे, किरण प्रसाद , रिंकू चौबे तथा महिला प्रशिक्षण केंद्र की छात्राएं विशेष रूप से मौजूद थी ।












