shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रानीगंज को सबडिवीजन बनाए जाने के मांग पर रानीगंज सिटीजंस फोरम ने किया जिला शासक दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन:

1 min read

रानीगंज :रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया उनकी मांग है कि रानीगंज को एक बार फिर से सब डिवीजन का दर्जा दिया जाए रानीगंज सिटीजंस फोरम के इस धरना प्रदर्शन के दौरान फोरम के सदस्यों के साथ-साथ रानीगंज के कुछ विशिष्ट व्यक्ति भी मौजूद थे रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया ने कहा कि रानीगंज को फिर से सबडिवीजन का दर्जा मिलना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से रानीगंज में विकास कार्यों को गति मिलेगी और इसी मांग को सामने रखते हुए आज जिला शासक दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं रानीगंज सिटीजंस फोरम के वर्किंग प्रेसिडेंट गौतम घटक ने कहा कि रानीगंज सिटीजंस फोरम की तरफ से लंबे समय से रानीगंज को फिर से सब डिवीजन बनाए जाने की मांग की जा रही है और इसी मांग के समर्थन में आज जिला शासक दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज पश्चिम वर्धमान जिले के जिला शासक राज्य के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त हैं इसलिए उनसे मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन एडीएम जनरल को उनकी मांगों के समर्थन में एक पत्र सोपा गया उन्होंने कहा कि प्रशासन भी उनकी मांगों के प्रति सहानुभूति पूर्ण है गौतम घटक का कहना है कि 1847 से लेकर 1906 तक रानीगंज सबडिवीजन हुआ करता था लेकिन 1906 में रानीगंज से सबडिवीजन का दर्जा छीन लिया गया इसके बाद जिले का विभाजन हुआ उन्होंने कहा कि जिले के विभाजन की मांग सबसे पहले रानीगंज से उठाई गई थी जिले के विभाजन के बाद रानीगंज को आसनसोल नगर निगम के साथ विलय कर दिया गया इसके परिणाम स्वरुप रानीगंज में विकास की गति काफी कम हो गई है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के जो विकास फंड होते हैं उनमें सबसे पहले राजधानी शहर को प्राथमिकता दी जाती है उसके बाद जिला सदर फिर उसके बाद सबडिवीजन का नंबर आता है यही वजह है कि वह रानीगंज में विकास के गति को और तीव्र करने के लिए चाहते हैं कि रानीगंज को फिर से सब डिवीजन बनाया जाए रानीगंज सिटीजंस फोरम के इस धरना प्रदर्शन के दौरान रानीगंज के करीब 400 के आसपास निवासी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page