ईस्टर्न रेलवे स्कूल के सामने हुआ सड़क हादसा एक पिकअप वैन की टक्कर से स्कूटी सवारी युवती की मौत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के जीटी रोड के किनारे बने ईस्टर्न रेलवे स्कूल के सामने हुए एक सड़क हादसे में आज एक स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई बताया जा रहा है कि यह युवती अपनी स्कूटी से जा रही थी जब ईस्टर्न रेलवे स्कूल के सामने एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी गंभीर रूप से घायल अवस्था में जब उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी पसर गई इनका कहना है कि ईस्टर्न रेलवे स्कूल के सामने मंडियां लगती है जिस वजह से वहां जाम लगा रहता है और आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम आस्था यादव था 20 साल की यह युवती आसनसोल के आड़ा डंगाल इलाके की रहने वाली थी












