आसनसोल के बीबी कॉलेज में हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक मंत्री मलय घटक रहे मौजूद:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के बीबी कॉलेज में आज गवर्निंग बॉडी की एक बैठक हुई इस बैठक में गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष मलय घटक मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अमिताभ बसु ने कहा कि आज कॉलेज के गवर्निंग बॉडी की बैठक में कॉलेज के विकास को लेकर चर्चा हुई उन्होंने बताया कि कॉलेज में पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य विषयों को किस तरह से और बेहतर किया जा सके इस विषय पर आज की बैठक में चर्चा हुई ड अमिताभ बसु ने कहा कि जल्द ही नए पुस्तकालय भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज में जो बॉयज हॉस्टल है उसकी हालत भी काफी खराब हो चुकी है उसका भी नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है वह भी बहुत जल्द बनाकर तैयार हो जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि लैबोरेट्री को भी विकसित किया जा रहा है अमिताभ को बसु का कहना था कि यूजीसी से कॉलेज को जो अनुदान मिला करता था फिलहाल वह नहीं मिल रहा है इसलिए कॉलेज अपने निजी फंड से ही इन विकास कार्यों को करने की कोशिश कर रहा है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई












