आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read

जमुड़िया :चांदा इलाके में स्थित नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस यानी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया आपको बता दें कि इसी दिन इस स्कूल की स्थापना भी हुई थी आज के कार्यक्रम के दौरान नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के कर्णधार सचिन राय ने आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत किया इस मौके पर यहां दुर्गापुर के जु़म इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल राजपलसन शेखर रानीगंज के एसकेएस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एसके सिन्हा इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के कर्णधार एके शर्मा आसनसोल के बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर फाल्गुनी मुखर्जी पार्वती टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल कौशिक चट्टराज रोटरी क्लब आफ आसनसोल की अध्यक्ष सुजाता मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर सीमा दत्ता चटर्जी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे । स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत सचिन राय के दिवंगत पिता पार्वती चरण राय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया । इसके बाद सभी अतिथियों को मंच पर बैठाकर उनको सम्मानित किया गया । इसके बाद नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर दर्शक अभिभूत हो गए इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक भी उपस्थित थे इस संदर्भ में जब हमने सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है स्वामी विवेकानंद एक ऐसे महान व्यक्ति थे जिन्होंने हमेशा युवाओं को उत्साहित किया और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष करते रहने की सलाह दी उन्होंने कहा कि नॉर्थ प्वाइंट स्कूल भी इन्हें आदर्शों पर चलती है उन्होंने कहा कि नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के कई विद्यार्थी न सिर्फ पढ़ाई लिखाई में बल्कि खेलकूद में भी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं उनको भी आज के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में हम हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कोशिश करते हैं ताकि विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई लिखाई नहीं बल्कि जीवन के हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ें । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से आने वाले समय में भी बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ उनके खेलकूद और अन्य प्रतिभाओं के विकास के लिए प्रयास किया जाता रहेगा वहीं जल्द ही होने वाले माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं को लेकर उन्होंने युवा विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वह जरूर मन लगाकर पढ़ाई करें और परीक्षा में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने का प्रयास करें लेकिन इसके साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए कोशिश करें












