संस्कार नामक सामाजिक संगठन की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :सामाजिक संगठन संस्कार की तरफ से आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने संस्कार से जुड़े सभी सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से बीते 4 वर्षों से संस्था द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को रोजाना खाना खिलाया जा रहा है और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल में सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि अन्य पड़ोसी राज्यों से भी मरीज आते हैं जिस वजह से रक्त की काफी जरूरत होती है ऐसे में संस्कार द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर से लोगों को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि और भी संगठनों को इस तरह के आयोजन करने चाहिए ताकि किसी को भी रक्त की कमी ना हो उन्होंने कहा कि मंत्री मलय घटक ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया था इस वजह से आज आसनसोल जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट लगाया गया है जिससे एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है












