रानीगंज में विकल्प राजनीति के पोस्टरों पर क्या कहा जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने:
1 min read
आसनसोल :भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने आज एक वीडियो संदेश के जरिए रानीगंज में कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा बंगाल में विकल्प राजनीति की मांग करते हुए पोस्टर लगाने के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत आज पूरे देश में ऐसी हो गई है कि वह पार्टी आज ढूंढे नहीं मिलती। तृणमूल कांग्रेस की भी यही हालत है । ऐसे में जो देश से प्यार करते हैं वह सभी आज भाजपा से जुड़ रहे हैं। इन पोस्टरों को लेकर बीजेपी को कुछ नही कहना है। आने वाले समय के कांग्रेस का कोई अस्तित्व पूरे देश में कहीं नहीं रहेगा












