परिवहन कर्मियों को लेकर केंद्रीय सरकार के नए कानून के खिलाफ आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में परिवहन कर्मीयों का विरोध प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :केंद्र सरकार द्वारा बस ऑटो सहित विभिन्न वाहनों के चालकों को लेकर एक नया कानून बनाया गया है इस कानून के तहत कोई हादसा होने की सूरत में उस वाहन के चालक को 10 साल की जेल और 7 लाख रुपए जुर्माना करने का प्रावधान है केंद्र सरकार के इस कानून के खिलाफ आज आसनसोल में राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में परिवहन कर्मीयों ने विरोध प्रदर्शन किया राजू अहलूवालिया का कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार जन विरोधी नीतियां अपना रही है जिस तरह से यह नया कानून बनाया गया है वह परिवहन कर्मियों के खिलाफ है और वह कभी भी इस कानून को नहीं मानेंगे इसी के खिलाफ आज आसनसोल में परिवहन कर्मियों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया राजू अहलूवालिया का कहना था कि जब तक केंद्र सरकार अपना यह काला कानून वापस नहीं ले लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा












