गुरमत लहर आर्गेनाइजेशन की तरफ से हुआ गुरमत चेतना कैंप का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में स्थित गुरु नानक नगर में गुरमत चेतना कैंप का आयोजन किया गया था। आज उस कैंप का अंतिम दिन था इस बारे में जानकारी देते हुए गुरमत लहर आर्गेनाइजेशन के सेवादार हरजीत सिंह ने बताया कि 24 तारीख से गुरमत लहर आर्गेनाइजेशन की तरफ से गुरमत चेतना कैंप का आयोजन किया जा रहा था चार साहबज़ादों की शहादत को समर्पित इस कार्यक्रम में तकरीबन साढ़े 500 बच्चों ने हिस्सा लिया जो पश्चिम वर्धमान जिले के विभिन्न हिस्सों से आए थे उनको गुरबाणी के बारे में बताया गया उनको सिख धर्म के बारे में जानकारी या प्रदान की गई ताकि आने वाले समय में वह और भी अच्छे तरीके से अपने धर्म का पालन कर सकें इसके साथ सिखों के इतिहास के बारे में भी उन्हें बताया गया वहीं दस्तार कोच सरदार गुलाब सिंह जी ने बच्चों को दस्तार सजाना सिखाया ताकि आगे चलकर वह खुद अपने सर पर दस्तार सजा सके वहीं आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने बताया कि गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन एक ऐसी संस्था है जिसे सिख समाज के नौजवान चलाते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को सिखों के इतिहास और गुरुओं की कुर्बानी के बारे में जानकारी प्रदान की जा सके उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन में सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का सहयोग रहता है इसका अंतिम चरण आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गुरु नानक नगर में आयोजित होता है इस साल भी 24 तारीख से इसका आयोजन हुआ आज इसका समापन हुआ उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद सिख समाज की नौजवान पीढ़ी को सिखों के इतिहास और गुरुओं की कुर्बानी के बारे में जागरूक करना है












