पुर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों के बलिदान को किया नमन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने बताया कि आज गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों ने धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी थी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि इस महान बलिदान की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है इसी क्रम में आज वह गोधूलि स्थित गुरुद्वारा गए थे वहां पर उन्होंने मत्था टेका और गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों की शहादत को नमन किया












