अंडाल स्टेशन कालोनी में हुआ तुलसी पुजन कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी बप्पा चटर्जी रहे मौजूद:
1 min read

अंडाल :अंडाल स्टेशन कालोनी इलाके में आज पवित्र तुलसी पूजन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां 500 महिलाओं को एक एक साड़ी तथा तुलसी के पौधे बांटे गए। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी बीजेपी जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी सहित इस ब्लॉक के तमाम बीजेपी नेता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आज पवित्र तुलसी पूजन समारोह है। आज का दिन सनातन धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हालाकि उन्होंने अफसोस जताया कि धीरे धीरे सनातन धर्म से जुड़े लोग अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी अगली पीढ़ी को अपने धर्म के बारे में जानकारी दें और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान को मनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इसमें दोष नई पीढ़ी का नही बल्कि हमारा है जो हम अपनी नई पीढ़ी को हमारे धर्म को लेकर जागरूक नहीं करते












