कोयला तस्करी मामले में सीबीआई द्वारा बर्नपुर में दबिश:
1 min read

बर्नपुर :केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा बंगाल पर जैसे खास नजर दी जा रही है। पीछले कुछ समय से बंगाल के विभिन्न हिस्सों में खासकर कोयले की तस्करी को लेकर सीबीआई काफी सक्रिय हो गया है। कई नामचीन कोयला माफियाओं पर कार्यवाही की गई है । सरकारी कंपनी ईसीएल भी इससे अछूता नहीं रहा। ईसीएल के भी कुछ पूर्व तथा वर्तमान कर्मियों पर गाज गिरी है। इसी को आगे बढ़ाते हुए आज सीबीआई की एक टीम बर्नपुर के पुरानहाट इलाके में पंहुची और सूत्रों के अनुसार पूर्व सीआईएसएफ कर्मी श्यामल सिंह के महलनुमा घर पर दबिश डाली। इस मौके पर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था और किसी को भी घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी समझा जा रहा है कि सीबीआई के पास कोयला तस्करी मामले में श्यामल सिंह को लेकर पुख्ता जानकारी थी और सीबीआई द्वारा अदालत से रेड की अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलते ही आज यह कार्यवाही की गई। सूत्रों की मानें तो एक व्यक्ति को सीबीआई द्वारा हिरासत में भी लिया गया है। कहा जा सकता है कि कोयला मामले में सीबीआई द्वारा एक बार फिर से आसनसोल बर्नपुर सहित शिल्पांचल कोयलांचल में सक्रियता तेज की जा रही है












