विधायक अग्निमित्रा पाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती,कहा बीजेपी के किसी नेता को डालकर दिखाएं जेल में:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल तथा बर्नपुर में आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर छापेमारी की गई इनमें रानीगंज के पूर्व विधायक तथा कद्दावर टीएमसी नेता सोहराब अली व्यवसायी सैयद मोहम्मद इम्तियाज तथा आसनसोल में बिल्डर महेंद्र शर्मा के घर और कार्यालय शामिल थे आयकर विभाग द्वारा आज सुबह 5:30 बजे से पहले ही इन ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई इस बारे में जब मीडिया कर्मियों ने आसनसोल रेलवे स्टेशन में एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन में पहुंची आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है विधायक ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल पूरे देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुकी है इस वजह से रोजाना किसी न किसी जगह पर केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा रेड तो किया जाएगा ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां स्वशासित एजेंसियां हैं और वह अपने नियमों के अनुसार काम करती हैं इसमें भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है उनका साफ कहना था कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया होगा उसको उसकी सजा भुगतनी होगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है ना खाऊंगा ना खाने दूंगा भ्रष्टाचार के लिए भाजपा की नीति जीरो टॉलरेंस की है । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि टीएमसी के नेता भ्रष्टाचार में इतना डूब चुके है कि उनके पंचायत सदस्यों के घर से भी करोड़ों रुपए नगद बरामद होंगे। वहीं टीएमसी द्वारा इन कार्यवाही के पीछे बीजेपी के राजनीतिक प्रतिशोध के आरोपों पर विधायक ने कहा कि यह सरासर ग़लत है। केंद्रीय जांच एजेंसियों को बीजेपी नही चलाती। अगर उनको लगता है कि जांच करने के लिए किसी पर दबिश डालनी है तो वह डालते हैं इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने तो कहा था कि टीएमसी के चार लोगों को सलाखों के पीछे डाला गया है तो वह बीजेपी के आठ लोगों को डालेंगे। अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो वह बीजेपी के लोगों को जेल में डालकर दिखाएं। वहीं ममता बनर्जी के दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर प्रदेश के बकाया राशि की बात करने के मुद्दे पर विधायक ने कहा कि वह दिल्ली जा सकती हैं लेकिन उससे पहले उनको केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पैसों की पाई पाई का हिसाब देना होगा












