बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति में आज ड बिस्वजीत घांटी द्वारा अपने दिवंगत पिता की याद में बांटे गए कंबल:
1 min read



आसनसोल :आसनसोल के स्टेशन रोड स्थित बाबा बासुकी नाथ सेवा समिति परिसर में आज कंबल वितरित किया गया। दिवंगत ड एम एस घांटी की जयंती के अवसर पर उनके बेटे ड बिस्वजीत घांटी की तरफ से यह कार्यक्रम किया गया। यहां पर 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए इस मौके पर यहां कुलटी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार विशिष्ट समाजसेवी और उद्योगपति पवन गुटगुटिया मधु डुमरेवाल डॉक्टर विश्वजीत घांटी दिवंगत डॉक्टर एम एस घांटी की बेटी मालविका हालदार समाजसेवी कैलाश दीवान उपस्थित थे आपको बता दें कि बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से पिछले 7 सालों से भी ज्यादा समय से सजन जालूका के तत्वावधान में रोजाना सैकड़ो करीब जरूरतमंदों को दोपहर का निशुल्क भोजन कराया जाता है जिस जगह पर यह सेवा समिति चलती है वह रेलवे के अधीन आता है रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए उस जमीन पर रेलवे द्वारा निर्माण किया जाएगा बताया जा रहा है कि इसके लिए सेवा समिति कार्यालय को भी तोड़कर रेलवे द्वारा कुछ निर्माण किया जाएगा हाल ही में आसनसोल रेलवे डिवीजन के पूर्व डीआरएम तथा वर्तमान एजीएम सुमित सरकार भी यहां आए थे उन्होंने आश्वासन दिया था कि जब तक रेलवे द्वारा बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के लिए किसी वैकल्पिक जगह की व्यवस्था नहीं हो जाती इस जगह को नहीं तोड़ा जाएगा लेकिन विशिष्ट उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने कहा कि वर्तमान आसनसोल रेलवे डिवीजन प्रबंधन द्वारा जल्द से जल्द बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति कार्यालय को खाली करने के लिए दबाव डाला जा रहा है उन्होंने कुलटी के विधायक से अनुरोध किया कि वह इस मामले के को देखें ताकि निरंतर जो नर नारायण सेवा यहां पर जारी रखी जा रही है वह जारी रह सके इस पर कुल्टी के विधायक ने आश्वासन दिया कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती इनको हटाया नहीं जाएगा और अगर आसनसोल रेलवे डिविजन प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार का दबाव बनाया जाता है तो वह रेलवे के उच्च अधिकारियों से बात करेंगे












