कल से लेकर 13 तारीख तक आसनसोल नगर निगम द्वारा हटन रोड में अवैध दुकानों को हटाने के लिए होगी माईकिंग:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अभिजीत अधिकारी को एक ठेकेदार आशीष पटेल द्वारा धमकाए जाने के मामले पर मेयर विधान उपाध्याय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उस प्रमोटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारी अपना काम करते हैं ऐसे में अगर उनके साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं तो आसनसोल नगर निगम उस पर कड़ा कदम उठाएगा वही आज मेयर के चेंबर में हुई एक बैठक को लेकर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज उनके चेंबर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी आसनसोल नगर निगम के उच्च अधिकारी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे यहां पर आसनसोल शहर को जाम मुक्त करने को लेकर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि आसनसोल में हाटन रोड एसबी गोराई रोड जैसे इलाकों में जाम की वजह से इतनी ज्यादा परेशानी हो रही है कि अगर किसी मरीज को लेकर अस्पताल जाना हो तो इस बात की आशंका है कि मरीज की मौत जाम की वजह से रास्ते में ही हो जाएगी उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा कल से हटन रोड इलाके में माईकिंग की जाएगी उस क्षेत्र में जितने भी अवैध दुकानें हैं उनको 13 तारीख से पहले हटाने के लिए कहा जाएगा वरना 14 तारीख से आसनसोल नगर निगम खुद उन अवैध दुकानों को हटा देगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक और बड़ी बैठक बुलाई जाएगी जिसमें आसनसोल नगर निगम के अधिकारी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न श्रमिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे वहां पर आसनसोल को जाम मुक्त करने को लेकर चर्चा होगी












