ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने लिखा ईसीएल के सीएमडी को पत्र कोयले के नए सिंडिकेट बनने का लगाया आरोप:
1 min read
आसनसोल :पीछले कई महीनों से केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी सीबीआई द्वारा कोयला तस्करी मामले में लगातार जांच की जा रही है। इस मामले में अबतक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इनमे जैसे कई कोयला के अवैध कारोबार से जुड़े लोग हैं वैसे ही वर्तमान तथा पूर्व ईसीएल अधिकारी भी हैं। प्रशासन की तरफ से भी कोयले के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की बात कही गई है लेकिन सूत्रों की मानें तो अभी भी यह चल रहा है। आज इसी को लेकर आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादूल मुस्लमिन के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने ईसीएल के सीएमडी अंबिका प्रसाद पंडा को एक पत्र लिखा जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि इस जिले में कोयले का अवैध कारोबार बंद होने के बजाए और ज्यादा बड़े पैमाने पर चल रहा है यहां तक कि कोयले के अवैध कारोबार को संचालित करने कांता के नेतृत्व में एक नया सिंडिकेट भी बन चुका है जो कि जमूरिया कुल्टी बाराबनी रानीगंज पांडवेश्वर सहित पूरे पश्चिम बर्धमान ज़िले में अपने पैर पसार रहा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि इस सिंडिकेट द्वारा नए नए तरीके अपनाकर कोयले के अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें ईसीएल के कुछ अधिकारी भी मिले हुए हैं जिनके प्रत्यक्ष मदद से कोयले का यह नया सिंडिकेट फल फुल रहा है। उन्होंने सीआईएसएफ पर भी अपनी क्षमता अनुसार काम न करने का आरोप लगाया। उन्होंने ईसीएल के सीएमडी से तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए इस काले कारोबार पर नकेल कसने की मांग की।












