राहा लेन स्थित श्याम मंदिर में मनाया गया श्याम बाबा का जन्मोत्सव:
1 min read

आसनसोल :कल शाम आसनसोल के राहा लेन स्थित बाबा श्याम मंदिर में बाबा श्री श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट श्री श्याम मंदिर की तरफ से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां उपस्थित हुए थे। जयपुर से विशेष अतिथि के रूप में दिनेश संगम भी यहां उपस्थित थे। इस दौरान यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों की धुन पर सभी श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर यहां श्याम बाबा की पूजा अर्चना भी की गई












