आसनसोल बस स्टैंड में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आई एन टीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आज आसनसोल बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में संगठन की एक बैठक हुई इस बैठक में आईएनटीटीयूसी से जुड़े तमाम परिवहन कर्मी मौजूद थे इस बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए राजू अहलूवालिया ने कहा कि अब क्योंकि सारे त्यौहार समाप्त हो चुके हैं अब बस स्टैंड के रखरखाव और उसकी बेहतरी की तरफ ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है इसी क्रम में आज आई एनटीटीयुसी की यह बैठक की गई इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि आने वाले समय में बस स्टैंड को और बेहतर किया जाएगा यहां पर यात्री सुविधाओं को कैसे और बेहतर किया जाए इस पर भी नजर रखी जाएगी बस स्टैंड के माहौल को साफ सुथरा रखने पर भी जोर दिया गया तथा परिवहन कर्मियों को यह साफ तौर पर बता दिया गया कि किसी को भी एक पैसा भी चंदा देने की जरूरत नहीं है उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से विनोद पांडे और असीम मित्रा उर्फ बच्चु नामक दो व्यक्ति यहां पर परिवहन कर्मियों से अवैध रूप से चंदा वसूलते थे उन्होंने कहा की असीम मित्र ने नगर निगम का भी 18 लाख रुपए से ज्यादा का गबन कर लिया था लेकिन श्रमिक नेता मलय घटक और अभिजीत घटक के निर्देशानुसार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और आज उन दोनों को बस स्टैंड परिसर से निकाल दिया गया है उन्होंने कहा कि यहां पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में आम लोगों की सरकार है और यहां पर किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यही वजह है कि उन दोनों व्यक्तियों के भ्रष्टाचार का पता चलते ही निकाल दिया गया राजू अहलूवालिया ने कहा कि आसनसोल बस स्टैंड में 99% परिवहन कर्मी आईएनटीटीयूसी से जुड़े हुए हैं यहां पर अन्य किसी दल का कोई अस्तित्व नहीं है और अगर कोई पार्टी यहां पर परिवहन कर्मियों को बरगलाकर अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश करेगी तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा












