रानीगंज सिटिजन्स फोरम ने किया शारदोत्सव सम्मेलन का आयोजन
1 min readरानीगंज सिटिजन्स फोरम की तरफ से आज शारदोत्सव सम्मेलन 2021 का आयोजन किया गया । रानीगंज के सीताराम जी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी एसीपी तथागत पांडे स्वामी सुब्रतानंद जी महाराज सहित रानीगंज सिटिजन्स फोरम के तमाम सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर किया गया । साथ ही यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए । इस मौके पर प्रोग्राम कमिटि के कनविनर अरविंद सिंघानिया ने कहा कि रानीगंज सिटिजन्स फोरम ने रानीगंज की परंपरा और गंगा जमनी इतिहास को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रानीगंज सिटिजन्स फोरम ऐसे ही रानीगंज के गौरवशाली अतीत को सामने लाते हुए इस तरह के आयोजन करती रहेगी । अरविंद सिंघानिया ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान भी रानीगंज के धर्मनिरपेक्ष और सांप्रदायिक सौहार्द की छवि के अनुरुप सभी धर्मों के लोग मौजूद थे । कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष आर डी बोस कार्यकारी अध्यक्ष गौतम घटक महासचिव सर्दार रविंदर सिंह आदि उपस्थित थे ।















