जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रम में हुए शामिल:
1 min read
बाराबनी :आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल तथा आसपास के इलाकों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस उपलक्ष पर आदिवासी समाज को लेकर कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में पश्चिम वर्दमान जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में बप्पा चटर्जी कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के साथ मिलकर उनके कार्यक्रमों में शिरकत की बप्पा चटर्जी आदिवासी वेशभूषा में यहां पर आदिवासी वाद्य यंत्र बजाते दिखे उन्होंने यहां पर विभिन्न आदिवासी समाज के लोगों के साथ मिलकर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई












