सामाजिक संगठन स्वदेश वार्ता की तरफ से अनोखे अंदाज में मनाया गया भैया दूज:
1 min read
आसनसोल :समाजसेवी कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में आज आसनसोल के बीएनआर मोड इलाके में भैया दूज के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्वदेश वार्ता नामक सामाजिक संस्था के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर संगठन की तरफ से कई दिव्यांग और अनाथ बच्चों को भैया दूज पर तिलक लगाया गया और उनका मुंह मीठा कराया गया इस बारे में जानकारी देते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि भैया दूज एक ऐसा त्यौहार है जो पूरे बंगाल में मनाया जाता है यह भाई बहन के प्यार का त्यौहार है इसे देखते हुए स्वदेश वार्ता की तरफ से आज यह अनोखा कार्यक्रम किया गया जिसमें न सिर्फ आसनसोल बल्कि अंडाल आदि क्षेत्र से भी बच्चे आए थे जिनको स्वदेश वार्ता के सदस्यों द्वारा तिलक लगाया गया और उनका मुंह मीठा कराया गया उन्होंने बताया कि इनमें कई दिव्यांग और अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चे भी हैं उन्होंने कहा कि जीवन की इन खुशियों से यह बच्चे वंचित न रहे इस वजह से इस कार्यक्रम को किया गया है उन्होंने इस कार्यक्रम को करने के लिए स्वदेश वार्ता संगठन की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज को एक बहुत अच्छा संदेश जाता है की हाशिए पर रहने वाले यह बच्चे भी समाज के मूल स्रोत का एक हिस्सा है और उनको भी वह सभी खुशियां मिलनी चाहिए जो सभी बच्चों को मिलती है वही संगठन से जुड़ी सदस्य सीमा सिनहा ने कहा कि आज तकरीबन 70 बच्चों को तिलक लगाया गया और उनका मुंह मीठा कराया गया इनमें कई दिव्यांग और अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चे भी हैं उन्होंने कहा कि स्वदेश वार्ता की तरफ से इस कार्यक्रम को किया गया था कि यह सभी बच्चे भी उन खुशियों को पा सके जिनसे वह वंचित रहते आए हैं












