आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट आयुक्त सुनील कुमार चौधरी तथा नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने किया शताब्दी पार्क के छठ घाट का दौरा:
1 min read
आसनसोल : कुछ दिनों बाद आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा इसे लेकर आसनसोल नगर निगम तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय पूरी तरह से सक्रिय हो गया है ताकि छठ मनाने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसी क्रम में आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ आसनसोल तथा बर्नपुर इलाके के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लेने पहुंचे आसनसोल के शताब्दी पार्क में भी हर साल धूमधाम से छठ का पर्व मनाया जाता है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी यहां पर घाट का निरीक्षण करने पहुंचे उनके साथ डीसीपी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस एसीपी देवराज दास आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम अधिकारी तथा आसनसोल नगर निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे इस प्रतिनिधिमंडल ने शताब्दी पार्क के छठ घाट के कोने-कोने का जायजा लिया तथा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की की छठ मनाने आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी चाक चौबंड इंतजाम करने की बात कही गई इस बारे में सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ दिनों बाद आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा इसे देखते हुए आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट तथा आसनसोल नगर निगम की एक संयुक्त टीम ने विभिन्न ने छठ घाटों का दौरा किया उन्होंने कहा कि किसी भी छठव्रती को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो तथा कहीं भी कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए हर छठ घाट पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रहेगी गोताखोर रहेंगे नाव की व्यवस्था रहेगी तथा ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया जाएगा इस मौके पर उन्होंने यहां की छठ कमेटी के सदस्यों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए वहीं अभिजीत घटक ने कहा की आसनसोल नगर निगम हर साल की तरह इस साल भी छठ के पावन अवसर को सुचारू ढंग से संपन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है आसनसोल नगर निगम तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट संयुक्त रूप से हर छठ घाट का जायजा ले रहे हैं कहीं पर भी किसी भी छठव्रती को कोई परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि छठ घाट की साफ सफाई हो या रास्तों की सफाई या लाइट की व्यवस्था हर एक पहलू पर आसनसोल नगर निगम द्वारा नजर रखी जा रही है और सभी इंतजाम किए जा रहे हैं












