कोयला तस्करी के नए सिंडिकेट को लेकर पुर्व मेयर तथा विधायक जितेंद्र तिवारी ने किया बड़ा खुलासा:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा पांडवेश्वर के विधायक और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर एक सनसनीखेज पोस्ट किया शिल्पांचल में अवैध कोयला तस्करी को लेकर इस पोस्ट में जितेंद्र तिवारी ने तीन व्यक्तियों के नाम बताए हैं जितेंद्र तिवारी का कहना है इस क्षेत्र में कोयले के अवैध तस्करी के लिए बने नए सिंडिकेट के सरगना तीन लोग हैं उन्होंने अपने एक्स हैंडल के इस पोस्ट में इन तीनों के नाम भी प्रकाशित किए हैं यह हैं कोयला सिंडिकेट के प्रधान कांता शर्मा ईसीएल के सीऐमडी श्री पंडा तथा आउटसोर्सिंग कोयला कंपनियों के मालिक बापी दे । जितेंद्र तिवारी द्वारा नए कोयला सिंडिकेट को लेकर इन तीन नामों के खुलासों से इस क्षेत्र में हड़कंप मच गया है इसे लेकर राजनीतिक उठा पटक भी शुरू हो गई है वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन उर्फ दासु का कहना है कि कोयला मंत्रालय केंद्र सरकार के अधीन है कोयले की रक्षा की जिम्मेदारी भी सीआईएसएफ की है जो केंद्र सरकार के अधीन आता है ऐसे में इस मामले के साथ तृणमूल कांग्रेस या राज्य सरकार का कोई लेना-देना नहीं है












