shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दीपावली से पहले आसनसोल बाजार में दीया बेचने वालों से अवैध वसूली का मामला आया सामने राजू अहलूवालिया ने जताया विरोध:

1 min read

आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने कहा कि जीटी रोड के किनारे पार्किंग में दीपावली से पहले कुछ लोग हर साल की तरह इस साल भी दीया वगैरह बेचने के लिए अपने दुकान लगा रहे थे लेकिन तब रियाज नाम का कोई व्यक्ति वहां पर आया और उसने हर दुकानदार से 400 रुपए की मांग की जब उनको इस बात की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने उस व्यक्ति से पूछा कि वह किस अधिकार से दुकानदारों से पैसे की मांग कर रहे हैं राजू अहलूवालिया ने कहा कि उस आदमी ने तेवर दिखाते हुए कहा कि वह हमेशा से इन दुकानदारों से पैसे लेते आए हैं इस साल भी ले रहे हैं इस पर राजू अहलूवालिया ने उससे पूछा कि उनको इन दुकानदारों से पैसे लेने के लिए किसने कहा है या क्या वह आसनसोल नगर निगम के कोई अधिकारी हैं जिनको इनसे पैसे लेने के लिए कहा गया है इस पर उसे व्यक्ति ने राजू अहलूवालिया को तेवर दिखाते हुए कहा कि वह हर साल इन दुकानदारों से पैसे लेते हैं और इस साल भी लेंगे इतना सुनने के बाद राजू अहलूवालिया ने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा इस 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी तथा नगर निगम में पार्किंग की जिम्मेदारी देखने वाले अधिकारी सद्दाम को फोन किया और उनको पूरी जानकारी दी राजू अहलूवालिया ने आरोप लगाया कि सिर्फ कुम्हारों से नहीं बल्कि रात में जो गाड़ियां लगती है उनसे भी अवैध तरीके से कुछ लोग पैसे वसूलते हैं उनको नगर निगम का कोई स्लिप नहीं दिया जाता कोई रसीद नहीं दी जाती लेकिन उनसे पैसे लिए जाते हैं उन्होंने कहा कि महीने में एक-एक गाड़ी से 4000 रुपए के आसपास वसूला जाता है और राजू अहलूवालिया ने साफ कहा कि अविलंब अगर इसे बंद नहीं किया गया तो छठ पूजा के बाद वह बड़े पैमाने पर आंदोलन पर उतरेंगे वही इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने बताया की ऐसी एक घटना की जानकारी उनको भी हुई है अविलंब इस पर कार्रवाई की गई है और पार्किंग को लेकर सभी को यह बताया गया है कि आसनसोल नगर निगम के जो अधिकारी हैं उन्हीं को रसीद के ऐवज में पैसे दे अन्य किसी को भी पैसे ना दे अगर कोई जबरदस्ती पैसे लेने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराएं उन्होंने कहा की पुलिस को भी इस बात की हिदायत दे दी गई है कि अवैध रूप से जो भी वसूली करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि इस वक्त आसनसोल नगर निगम ही जीटी रोड के किनारे कई पार्किंग चला रहा है लेकिन बहुत जल्द इन पार्किंग का टेंडर हो जाएगा उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी अवैध वसूली करने नहीं दी जाएगी वही इस बारे में जब हमने एक व्यक्ति से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले साल उनके मालिक द्वारा इन दुकानदारों से पैसे लिए जाते थे क्योंकि यह पार्किंग तब निजी व्यक्तियों द्वारा चलाया जाता था लेकिन इस साल अभी तक पैसे नहीं लिए गए हैं क्योंकि दुकानदार आज ही बैठे हैं उन्होंने कहा कि उनको नगर निगम से कोई निर्देश नहीं मिला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page