हमारा संकल्प की तरफ से 8 और 9 नवंबर को होगा दिवाली मेले का आयोजन:
1 min read
बर्नपुर :कुछ ही दिनों बाद पूरे देश के साथ साथ बंगाल में भी धूमधाम से रौशनी का त्योहार दीपावली मनाई जाएगी। इसे लेकर इस साल सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। बर्नपुर के साउथ रोड इलाके में स्थित हमारा संकल्प के कार्यालय में दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। 8 तथा 9 नवंबर को इस दिवाली मेले का आयोजन होगा। यहां पर दिवाली के दिए सहित इस पवित्र त्योहार पर इस्तेमाल होने वाली सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी जिसे लोग बेहद वाजिब कीमतों पर खरीद सकेंगे । आपको बता दें कि यह सभी सामग्री हमारा संकल्प की महिला सदस्यों द्वारा बनाई गई हैं। इसका मकसद महिला उद्यमियों को एक मंच प्रदान करना है जिसके जरिए उनको अपनी चीज़ों के लिए एक बाजार उपलब्ध हो सके वहीं लोगों को भी इन महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री मिल सके। दरअसल हमारा संकल्प भले ही एक शैक्षिक संस्थान है जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने के साथ साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है लेकिन संस्था के संस्थापक अजय सिंह तथा वर्किंग प्रेसिडेंट पवन गुटगुटिया का कहना है कि इस संस्था का एकमात्र मकसद समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसी लिए बच्चों को शिक्षित करने के साथ साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी इस तरह को पहल की गई है। उन्होंने शिल्पांचल के लोगों से 8 तथा 9 नवंबर को बर्नपुर के साउथ रोड स्थित कार्यालय मे आकर हमारा संकल्प की महिला समिति द्वारा बनाई गई चीज़ों को घर ले जाकर इस साल की दिवाली मनाने की अपील की












