shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दिनेश गोराई पर हुआ हमला भू माफियाओं पर है आरोप:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल शिल्पांचल में बीते कुछ समय से भू माफियाओं के दबदबे की बात कही जा रही थी आज आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत चंद्रचूड़ मंदिर मोड़ के निकट एक गोलीबारी की घटना से भू माफियाओं की बढ़ती सक्रियता की एक और बानगी देखने को मिली राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेकेदार दिनेश गोराई की गाड़ी पर आज कई राउंड गोलियां चलाई गई इस हमले में वह बाल बाल बच गए आरोप है कि यह हमला भी भु माफियाओं द्वारा किया गया है। इस बारे में आसनसोल नगर निगम के 20 नंबर वार्ड के पार्षद अर्जुन मांझी ने कहा कि बीते कुछ समय से इस क्षेत्र में जमीन माफियाओं के बढ़ते प्रभाव की बात सामने आ रही थी आरोप लगाया जा रहा था की जमीन माफिया किसी की भी जमीन पर कब्जा कर रहे थे यहां तक की तालाब की भराई कर प्लाटिंग कर रहे थे आज की घटना भी उसी से संबंधित प्रतीत हो रही है । उन्होंने कहा कि वह आसनसोल में थे जब उनको फोन पर इस घटना की जानकारी दी गई जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की जमीन पर जेसीबी चलाई जा रही थी और दिनेश गोराई की गाड़ी पर हमला हुआ था । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का कहना है कि तकरीबन 40 से 50 लोग जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे प्रशासन को तुरंत खबर दी गई और प्रशासन के हाथों जेसीबी मशीन को सौंप दिया गया और काम बंद करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि उनको लगता है कि जिन्होंने हमला किया वह यहां के नहीं बाहरी लोग हैं। इस बारे में दिनेश गोराई ने बताया कि वह गाड़ी से आ रहे थे तभी उन्होंने देखा कि करीब 40 लोग खड़े थे। जब वह गाड़ी से जा रहे थे तब उनलोगों ने उनको हिंदी में गाड़ी रोकने को कहा। उन्होंने बताया कि हमलावरों में से किसी का भी चेहरा ढका हुआ नही था । इसके बाद उन्होंने गोलियां चला दीं। दिनेश गोराई ने कहा कि इस घटना से उनके मन में आतंक पसर गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि यहां के ग्रामीणों के मन में आतंक न रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page