टीएमसी ने दी अभिजित घटक को बड़ी जिम्मेदारी
1 min read
आसनसोल टाइम्स : टीएमसी की तरफ से एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए त्रिपुरा निकाय चुनाव में उनको पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक को तृणमूल कांग्रेस की तरफ से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में होने वाले नगर निगम चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है ।अभिजीत घटक को 17 वार्डो का दायित्व दिया गया है। उनको वार्ड संख्या 1 से लेकर 17 तक के पर्यवेक्षक बनाया गया है । उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ममता बनर्जी ने जो फैसला लिया है उससे आने अगरतला निकाय चुनाव में टीएमसी भाजपा को परास्त करने में जरुर कामयाब होगी













