आसनसोल नगर निगम के 84 नंबर वार्ड मे आयोजित हुआ शारद सम्मान 2022 का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 84 नंबर वार्ड अंतर्गत एक मैरिज हॉल में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के जरिए पिछले साल इस क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा कमेटीयों को सम्मानित किया गया आज के इस कार्यक्रम के दौरान 84 नंबर वार्ड के 22 पूजा कमेटीयों को सम्मानित किया गया इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है जो इस वार्ड के पार्षद और बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार ने की है । उन्होंने उम्मीद जताई के इस साल और भी बेहतर और व्यापक पैमाने पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई दे वहीं डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि जब वह पिछले साल इस वार्ड के दुर्गा पूजा में सम्मिलित हुए थे तो उनको लगा था कि यहां पर कई कमिटियों द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है लेकिन यहां पर इनको पुरस्कृत करके उत्साहित करने का कोई जरिया नहीं है इसलिए उन्होंने यह बीड़ा उठाया उन्होंने यह प्रस्ताव जब मेयर विधान उपाध्याय के सामने रखा तो विधान उपाध्याय ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा प्रस्ताव है और इसको अमलीजामा पहनाने में उनकी तरफ से जिस तरह के भी मदद की जरूरत होगी वह जरूर करेंगे उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की कुल 22 पूजा कमेटियों को सम्मानित किया जा रहा है सम्मान पाने वाले पूजा आयोजकों में कुछ व्यक्तिगत आयोजक भी हैं उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इस साल सभी पूजा आयोजकों को सम्मानित किया जा रहा है ताकि उनको उत्साहित किया जा सके और इस साल वह और भी बेहतरीन ढंग से पूजा का आयोजन करें उन्होंने कहा कि मुख्यतः प्रतिमा और पंडाल इन दोनों विषयों को ध्यान में रखते हुए पूजा आयोजकों को सम्मानित किया जा रहा है लेकिन इसके अलावा भी समाज के प्रति संदेश भाषागत विविधता को ध्यान में रखते हुए आयोजन सहित विभिन्न विभागों में भी पूजा कमेटियों को सम्मानित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री तथा टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देशानुसार और आदर्शों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को सम्मिलित करके इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है












