shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

44 नंबर वार्ड अन्तर्गत नया धर्मशाला में टीएमसी की तरफ से बांटी गईं साड़ियां

1 min read

आसनसोल टाइम्स : आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक मलय घटक की प्रेरणा से हर वार्ड में तृणमूल कांग्रेस द्वारा साड़ियों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में 44 नंबर वार्ड के नया धर्मशाला में छठ करने वाले दो सौ जरूरतमंद माता बहनों को साड़ियों का वितरण किया गया। इस मौके पर आसनसोल नार्थ ब्लाक एक के अध्यक्ष गुरुदास चैटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । इनके अलावा युवा तृणमूल नेता भानु बॉस मुख्य रूप से उपस्थित थे। वार्ड की पूर्व पार्षद उमा श्रॉफ ने कहा कि आस्था का यह महापर्व सभी बहुत धूमधाम से मनाते हैं ।

उन्होंने कहा कि मंत्री मलयघटक के सहयोग से घाट बनाना घाट की सफाई साड़ियों एवं पूजन सामग्रीओं का हर साल वितरण किया जाता है। इस अवसर पर गुरदास चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हर पर्व त्यौहार में लोगों के साथ रहने के साथ ही वार्ड के कार्यकर्ता हर समय सक्रिय रहते हैं । टीएमसी का सभी कर्मी हर समय आप लोगों की सेवा में हमेशा उपस्थित रहते हैं। भानु बोस ने कहा कि हम लोग जो आपकी सेवा हमेशा से करते आ रहे हैं और करते भी रहेंगे लेकिन आशीर्वाद में थोड़ी कमी रह जाती है इसलिए माताओं बहनों से निवेदन है की खुलकर तृणमूल कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दें। इस अवसर पर विमल जालान मुकेश शर्मा मुकेश झा मधुमिता रिप्पी वर्मा सनी वर्मा रिंकू साव वीरेन वर्मा और वार्ड कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page