राष्ट्रहित में हो ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश- सुरेन जालान
1 min read

सुरेन जालान
आसनसोल टाइम्स : बालीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी और फिर जमानत तक जो घटनाक्रम हुआ उसने पुरे देश के बुद्धिजीवियों को वर्तमान समाज व्यवस्था और पारिवारिक मूल्यों को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है । इस मुद्दे पर जब आसनसोल टाईम्स ने पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी के सदस्य सुरेन जालान से उनके विचार जानने चाहे तो उन्होंने कुछ ऐसी बातों की तरफ हमारा ध्यान आकर्षित किया जो अत्यंत समयोचित हैं और जिनपर डिजिटल युग के अभिभावकों को गहराई से विचार करने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि
मासूम आर्यन खान का यह गुनाह उम्र का दोष है। वह इस बात से पता लगता है कि जब वह अपने पिता शाहरुख खान से पहली बार इस केस के बाद मिला तो उन्हें अपने पिता से यह कहते हुए सुना गया सॉरी पापा । इससे पता लगता है कि हमारे महानायक शाहरुख खान एवं उनके परिवार का इनमें कोई हाथ नहीं हैं।गलती है तो सिर्फ इतनी कि बच्चा कहां जा रहा है,कहां आ रहा है क्या कर रहा है कैसा लिबास पहन रहा है और कैसे लोगों से उसकी दोस्ती है इसे शाहरुख खान और उनके परिवार ने इसे नजरअंदाज किया । आजकल के बच्चों से मां-बाप को अक्सर सुनना पड़ता है कि पापा आप को क्या मालूम। यह आज की युवा पीढ़ी में और आमतौर पर कुछ हद तक ज्यादा देखा जा रहा है। उन्होंने एनसीबी और एसआईटी के जांच अधिकारियों से प्रार्थना किया कि उस बच्चे को या तो उनके माता-पिता के संरक्षण में सुधार बालग्रह भेजा जाए या ऐसी सजा देकर या फिर उसे छोड़ देना चाहिए कि इसे अपनी गलती का एहसास हो । उन्होंने कहा कि सबको यह सुनिश्चित करना होगा कि कहीं यह बच्चा नवाब मलिक
,समीर वानखेडे एवं किसी भी राजनीतिक दल जो आपस की वर्चस्व की लड़ाई में एक दूसरे की खाल उधेड़ रहे है उनका शिकार ना हो जाए। देशद्रोहीयों को उनके बुरे कर्मों की सजा उन्हें दी जाय।इस पर कानून के तहत उनको कड़ी से कड़ी सजा हो दी जाए एवं ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करके राष्ट्र हित के लिए देश के नौजवानों को बचाएं।












