आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने किया रक्षक नामक एक गश्ती टीम का उद्घाटन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से आज रक्षक नाम से एक मोबाइल टीम का उद्घाटन किया गया इस टीम में 15 बाइक सवार पुलिस कर्मी होंगे जो आसनसोल दुर्गापुर तथा रानीगंज के विभिन्न इलाकों में गश्त लगाएंगे और कानून व्यवस्था की स्थिति पर तीखी निगाह रखेंगे इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से दो कार्यक्रम का आयोजन किया गया एक कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ विभिन्न पूजा कमेटियों के सदस्यों की एक समन्वय बैठक हुई जहां पर आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर इन कमेटियों के सदस्यों के साथ मतों का आदान-प्रदान हुआ और इन कमेटियों को पूजा आयोजन के बारे में कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए इसके साथ ही दो कंपनियों के साथ मिलकर सीएसआर परियोजना के तहत 15 मोटरसाइकिल सवारों की एक टीम का उद्घाटन किया गया जो कि आसनसोल दुर्गापुर और रानीगंज इलाकों में गश्त लगाती रहेगी और कानून व्यवस्था की स्थिति पर निगाह रखेगी ।

उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण करने में और सहूलियत होगी उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद दुर्गा पूजा का त्यौहार आने वाला है इसे देखते हुए इस रक्षक टीम का महत्व और बढ़ जाता है












