फारिया खान एफके के जन्मदिन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उन्हें पत्र भेजकर दी बधाई:
1 min read
आसनसोल :शिल्पांचल के मशहूर व्यवसायी और सक्रिय समाज सेवी फिरोज खान एफके की बेटी फारिया खान एफके का 5 अक्टूबर को जन्मदिन है और फारिया खान की अच्छी शिक्षा और उनकी पेंटिंग की कला की वजह से देश विदेश से सराहना मिली और पुरस्कार मिलने की वजह से वह हमेशा सोशल मीडिया , समाज और लोगो के बीच लोकप्रिय रहीं । यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर देश हो या विदेश हर जगह से सोशल मीडिया या डायरेक्ट मैसेज या कॉल के जरिए उनको जन्मदिन की बधाई मिल रही है। सोशल मीडिया पर बर्थडे मैसेज का ढेर लग गया है।
साथ ही साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास से भी बधाई पत्र आया, जिसमें उन्होंने फारिया खान को जनमदिन की बधाई दी है।
फ़िरोज़ खान एफके ने बताया कि देश और विदेश से फारिया खान की जनमदिन की बधाई आ रही है। मशहूर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद माजिद मेनन के इलावा, केंद्रीय मंत्री से ले कर राज्य मंत्री और भारत और दूसरे देश के मशहूर व्यवसायी, उद्योगपति और गणमान्य व्यक्तियों की तरफ शुभकामना संदेश आ रहे हैं।
फारिया खान ने सब किसी का दिल से शुक्रिया अदा किया और बताया के लोगो के इतने सारे प्यार मेरी जिंदगी की सब से बड़ी दौलत और ताकत है, इससे मुझे जिंदगी में आगे बढ़कर समाज और देश के लिए बहुत कुछ करने का उत्साह मिलता है और अंदर से एक मजबूत इरादा और ताक़त देती है.












