रुपनारायणपुर फांड़ि की बड़ी कामयाबी देशी विदेशी शराब की बोतलें बरामद एक गिरफतार:
1 min read

बाराबनी :रूपनारायणपुर चौकी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सालानपुर थाना क्षेत्र के अल्लादी डोमधो इलाके के एक घर से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब की बोतलें बरामद की बोतलें पुलिस ने चंदनदास (25) नाम के युवक को गिरफ्तार किया है । आरोपी युवक का घर झारखंड के मेहिजाम इलाके में है । बताया जा रहा है कि युवक उस मकान को किराये पर लेकर अवैध कारोबार चलाता था । आरोपी युवक शराब इकट्ठा कर उसे दुसरे राज्यों में तस्करी करता था। बहरहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ में जुट गई है । रूपनारायणपुर चौकी की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है












