लगातार हो रही बारिश के बीच ए आई एम आई एम के जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने किया रेलपार का दौरा:
1 min read

आसनसोल :बीते कई दिनों से बंगाल झारखंड सीमावर्ती इलाकों में लगातार बारिश हो रही है जिससे शिल्पांचल का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बात जब इस तरह के लगातार बारिश की ही तो आसनसोल का रैलपार इलाका और वहां के निवासी दहशत में आ जाते हैं। चांद सालों पहले का मंज़र उनकी आंखों में घूम जाता है। इस साल जबकि फिर से भारी बारिश हो रही है तो आज आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमिन के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने रेलपार के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। लगातार बारिश के बाद इन इलाकों में क्या स्थिति है इसका जायजा लिया ।
और जनता को बारिश को लेकर जागरूक किया । पार्टी के सदस्यों ने जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी और इस भारी बारिश से कैसे बचा जाए इसको लेकर भी लोगों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर ए आई एम आई एम के जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के अलावा शाहिद मंसूर नदीम अख्तर
इफ्तेखार हुसैन तौफीक आलम
मोहम्मद सद्दाम खान
सहित पार्टी के और भी कई प्रतिनिधि मौजूद थे l












