shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा के अपना माटी अपना देश कार्यक्रम को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की:

1 min read

आसनसोल :आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल में अपना माटी अपना देश नाम से एक रैली निकाली गई थी इस रैली में पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल सहित शिल्पांचल भाजपा के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस रैली को लेकर पुलिसिया बंदोबस्त भी काफी जोरदार थी यह रैली जब आसनसोल दक्षिण थाने के निकट पहुंची तब पुलिस द्वारा इस रैली को रोका गया जब भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्यवाही का विरोध किया तो पुलिस के लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं की धक्का मुक्की भी हुई इसके बाद अग्निमित्रा पाल बप्पा चटर्जी आदि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और पुलिस तथा राज्य सरकार विरोधी नारे लगाने लगे अग्निमित्र पाल ने कहा कि भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम के लिए 7 दिन पहले इजाजत ली गई थी लेकिन पुलिस द्वारा इसे रोका जा रहा है जबकि टीएमसी ने आज विरोध प्रदर्शन करने के लिए कल ही पुलिस अनुमति मांगी थी और उनको यह अनुमति प्रदान कर दी गई अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि पुलिस टीएमसी की गुलामी कर रही है और विरोधी स्वर को अनैतिक रूप से दबाने की कोशिश कर रही है उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू से जवाब तलब किया कि आखिर उनकी इस रैली को क्यों रोका जा रहा है जबकि 7 दिन पहले ही उन्होंने इसकी अनुमति मांगी थी उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया जा रहा है वह निंदनीय है क्योंकि वह सभी के प्रधानमंत्री हैं अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के इस बर्बरता पूर्ण आचरण की शिकायत वह केंद्र सरकार से करेंगी आखिरकार पुलिस ने अग्निमित्रा पाल सहित कई शीर्ष भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page