shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

एक छोटी सी पहल संस्था की तरफ से 131 छठव्रतीयों में साड़ि सुप पूजा की सामग्री का वितरण किया गया

1 min read

आसनसोल टाइम्स : महाव्रत छठ पर्व कल से नहाए खाए या कद्दू भात सोमवार से शुरू हो रहा है। कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाए जाने वाला एक हिंदू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम पर्व अब समूचे भारत में मनाए जाने लगा है जहां पर हिंदी भाषा वासियों की संख्या निवास करती है। बंगाल में भी पूरे धूमधाम से यह पर्व मनाए जाने लगा है और सरकार भी हर तरह से सहयोग करती है। यहां पर छठ व्रत के नाम पर 2 दिनों तक सरकारी अवकाश रहता है। यह पर्व सूर्य उपासना के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि छठ देवी सूर्य की बहन है इसलिए छठ पर्व पर छठ देवी को प्रसन्न करने हेतु सूर्य देव को पसंद किया जाता है।इसी छठ व्रत को ध्यान में रखते हुए” एक छोटी सी पहल” संस्था की ओर से जो छठ करने वाले 131 जरूरतमंद मां, बहन एवं बेटियों को संस्था की ओर से साड़ी सूप एवं पूजन सामग्री वितरित की गई।

वितरण का कार्यक्रम बर्नपुर के रामबांध कम्युनिटी हॉल हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तृणमूल कांग्रेस के जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, प्राइमरी स्कूल टीचर के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रूद्र, हीरापुर थाना के ऑफिसर इंचार्ज विनय लायक, समाजसेवी पवन गुटगुटिया, आसनसोल नगर निगम के बोर्ड सदस्य चंद्रशेखर कुंडू, पूर्व बोर्ड सदस्य अंजना शर्मा एवं इलाके के जाने-माने सीनियर डॉक्टर अभय कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर उज्जवल चटर्जी ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा पर्व है हम लोग तो इस पर्व को नहीं करते लेकिन इस पर बहुत ही आस्था है और इस पर्व के लिए हर तरह से सहयोग करते हैं। अशोक रूद्र ने कहा कि यह संस्था दो सालों से अपनी सामाजिक कामों के लिए इलाके में अपनी पहचान बना चुका है और मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी है कि इस संस्था के अधिकतर सदस्य शिक्षक है। जो अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन अच्छी तरह से कर रहे हैं। मंच का संचालन ममता मिश्रा एवं मनोज कुशवाहा ने किया।संस्था की ओर से संतोष भगत, मुकेश झा, आनंद शाह, उदय चौबे,अमर महतो विनय रजक एवं पंकज चौरसिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page