क्रेडाई आसनसोल के प्रतिनिधिमंडल ने की आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के सीईओ आकांक्षा भास्कर से मुलाकात:
1 min read

आसनसोल :हाल ही में आकांक्षा भास्कर को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण का सीईओ नियुक्त किया गया है आज क्रेडाई आसनसोल का का एक प्रतिनिधिमंडल ने आकांक्षा भास्कर से मुलाकात की और उनको फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया इस प्रतिनिधिमंडल में सचिन राय विनोद गुप्ता विनय शर्मा इंद्रजीत दे गौरव राय उज्जवल राय विवेक भुवालका हरिनारायण अग्रवाल रफीक अंसारी मिथिलेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे इस मौके पर क्रेडाई आसनसोल के प्रतिनिधिमंडल ने आकांक्षा भास्कर को बधाई दी और कहा कि उनके संगठन की तरफ से उनके कर्तव्य पालन में हर तरह का सहयोग किया जाएगा वही आकांक्षा भास्कर ने संगठन के पदाधिकारीयों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण को क्रेडाई आसनसोल जैसे संस्थानों के सहयोग की आवश्यकता होगी उन्होंने आशा जताई कि इस सहयोग से इस क्षेत्र का चंहुमुखी विकास होगा












