विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पदाधिकारियों ने जसवंत सिंह कमिटी का किया समर्थन:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को एक नया मोड़ सामने आया इस क्षेत्र के विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारीयों ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया और हाल ही में बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में जो चुनाव हुआ था उस चुनाव में बतौर प्रधान जीतने वाले जसवंत सिंह के प्रति अपना समर्थन जताया आपको बता दें कि विगत कुछ समय से बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को लेकर विवाद चरम पर था सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली कमेटी को कुछ महीना पहले चुनाव में जीतने वाली जसवंत सिंह के नेतृत्व वाली कमेटी अवैध मानती आई है इस विवाद में एक नया अध्याय तब जुड़ गया था जब बुधवार की रात को दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी हुए संवाददाता सम्मेलन में विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने जसवंत सिंह के नेतृत्व वाली कमेटी के प्रति अपना समर्थन जताया और दावा किया कि सुरेन्द्र सिंह अत्तु वाली कमेटी अवैध थी ।आज के संवाददाता सम्मेलन में आसनसोल ध्रुबडंगाल गायघाटा चिनाकुड़ि सहित तमाम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने जसवंत सिंह वाली कमेटी को अपना पुर्ण समर्थन दिया












