shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल द्वारा आसनसोल नगर निगम को स्प्रे मशीन प्रदान करने के कार्य की शुरुआत:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए आज आसनसोल के बस्तिन बाजार इलाके में नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के हाथों स्प्रे मशीन प्रदान किया गया आपको बता दें कि हाल ही में आसनसोल नगर निगम द्वारा आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल के पदाधिकारीयों से अनुरोध किया गया था कि डेंगू के बढ़ते खतरे की रोकथाम के लिए दोनों संगठन 25 स्प्रे मशीन प्रदान करें आज इन मशीनों को प्रदान करने का सिलसिला शुरू हुआ इस बारे में आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए स्प्रे मशीन प्रदान करने का अनुरोध किया गया था आज से इसकी शुरुआत हुई कल बाकी सारी मशीनें आसनसोल नगर निगम के सुपुर्द कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल हमेशा आसनसोल नगर निगम के साथ है और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए जिस प्रकार के भी सहयोग की आवश्यकता होगी वह की जाएगी उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों द्वारा आसनसोल के पांच वार्डो की जिम्मेदारी ली गई है इन पांच वार्डो में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां पर साफ सफाई अच्छे से हो ब्लीचिंग तथा कीटनाशकों का छिड़काव हो वही आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल द्वारा स्प्रे मशीन प्रदान किया गया इसके लिए उन्होंने दोनों संगठनों के पदाधिकारीयों को धन्यवाद दिया और कहा की आसनसोल नगर निगम तो डेंगू की रोकथाम के लिए कटिबद्ध है ही लेकिन इस तरह से अगर अन्य संगठन भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं डेंगू पर विजय पाना काफी आसान हो जाएगा इसके साथ ही उन्होंने 44 और46 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और निर्मल साथी सफाई कर्मचारीयों आरसीएच कर्मियों द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए जिस तरह से कार्य किया जा रहा है उसकी सराहना की वही मौके पर उपस्थित आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने भी आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल के इस पहल की सराहना की और कहा कि जिस तरह से इन दोनों संगठनों ने आगे आकर डेंगू की रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई है वह सराहनीय है और उनको पूरा भरोसा है कि आसनसोल नगर निगम तथा आसनसोल के नागरिक समाज और वाणिज्यिक संगठनों के साझा प्रयास से डेंगू पर बहुत जल्द जीत हासिल कर ली जाएगी वही आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि आज उनके संगठन द्वारा अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए 25 स्प्रे मशीनों को प्रदान करने के कार्य की शुरुआत हुई उन्होंने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज न सिर्फ वाणिज्यिक विकास पर बल देता है बल्कि सामाजिक दायित्वों के पालन में भी आगे रहता है उन्होंने आम जनता से भी डेंगू जैसे बीमारी की रोकथाम के लिए प्रशासन का हाथ बटाने का आग्रह किया दूसरी तरफ आसनसोल जनरल कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के कर्मचारी डेंगू की रोकथाम के लिए सराहनीय कदम उठा रहे है। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा विमल जालान ललन खान पुतुल रवि चटर्जी ऑदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page