केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए महिला आरक्षण बिल को लेकर आसनसोल भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में देखी गई खुशी:
1 min read

आसनसोल :कल लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया इसके जरिए लोकसभा विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा इस बिल के पेश होने की खुशी में आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे बने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से खुशी जाहिर करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई कार्यक्रम के दौरान भाजपा आसनसोल जिला प्रवक्ता मदन मोहन चौबे शंकर चौधरी पूर्व पार्षद आशा शर्मा दीपा कुशवाहा सुमिता रुईदास रेखा शर्मा सविता चौबे विद्या सिंह दिलीप प्रसाद सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

इस मौके पर जिला प्रवक्ता मदन मोहन चौबे ने कहा कि कल लोकसभा में एक ऐतिहासिक बिल पेश हुआ इस बिल के जरिए महिलाओं को राजनीतिक परिसर में और ज्यादा ताकत मिलेगी उन्होंने कहा कि 27 साल पहले कांग्रेस के जमाने में इस बिल को लेकर चर्चा हुई थी तब कांग्रेस के पास इस बिल को पास करने के लिए पर्याप्त बहुमत भी था लेकिन कांग्रेस ने इस बिल को पास नहीं करवाया क्योंकि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के खिलाफ है लेकिन वही भाजपा इस बिल को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल इस बिल को पेश किया गया और बहुत जल्द इस कानून में तब्दील करके महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ बातें नहीं करते वह अपने विभिन्न कार्यों से महिला सशक्तिकरण के दिशा में सार्थक पहल भी करते हैं












