shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

लोकसभा चुनाव को लेकर रानीगंज में युवा तृणमूल कांग्रेस की हुई सभा:

1 min read

रानीगंज रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
:आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आसनसोल दक्षिण तथा बल्लभपुर ग्राम पंचायत युवा तृणमूल कांग्रेस का राजनीतिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन रविवार शाम करीब 6 बजे बल्लबपुर स्थित स्वर्गीय शीतल गोस्वामी आई एन टी टी यू सी भवन में आयोजित किया गया। आसनसोल दक्षिण ग्रामीण युवा तृणमूल के अध्यक्ष सौरव हांड़ि, और आसनसोल दक्षिण ग्रामीण तृणमूल के महासचिव तन्मय धांग और अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। आसनसोल दक्षिण ग्रामीण युवा तृणमूल के अध्यक्ष सौरभ हांड़ि ने कहा कि हम युवाओं को लेकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं. युवा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमेशा पार्टी के संगठन और अन्य गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे हर क्षेत्र के हर मोहल्ले तक पार्टी का संदेश पहुंचाते हैं। हर सुख दुख में लोगों के साथ रहते हैं। क्षेत्र में घर-घर जाकर नए मतदाताओं का नाम एकत्र करना सुनिश्चित करते हैं। युवा कार्यकर्ता एक तरह से तृणमूल पार्टी के सिपाही हैं. जिस तरह हर चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है, उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी अहम भूमिका निभाएंगे। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सम्मेलनों के माध्यम से तैयारियां शुरू कर दी गईं। आसनसोल दक्षिण ग्रामीण युवा तृणमूल के अध्यक्ष सौरभ हांड़ि ने कहा कि टीएमसी युवा के जिला अध्यक्ष के निर्देश पर 25 सितंबर को आसनसोल दक्षिण ग्रामीण तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से एक सम्मेलन आयोजित की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page