रूपनारायणपुर में दिन दहाड़े झपटमारी की कोशिश स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को किया पुलिस के हवाले:
1 min read

सालानपुर :रविवार दोपहर को सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर बाज़ार इलाके के लोगों की तत्परता से एक झपटपमार को दबोच लिया गया । हालाकि उसका साथी भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम सिंह नामक एक महिला रविवार को रूपनारायणपुर बाजार से पूजा सामग्री खरीदकर रूपनगर जा रही थी। जब वह
जया रिसेप्शन के ठीक पीछे पंहुची तब वहां झारखंड नंबर की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और महिला के गले का हार छीनने की कोशिश करने लगे। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन फानन में बाइक गिर गई। इसके बाद दोनों युवक भागने लगे । उनमें से एक तो भागने में सफल रहा. लेकिन स्थानीय निवासियों ने एक को पकड़ लिया और उस युवक की पिटाई शुरू कर दी। बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। रूपनारायणपुर फांड़ि की पुलिस के पंहुचने पर आरपी को रूपनारायणपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं पुलिस ने झारखंड नंबर की उस बाइक को जब्त कर लिया.। इस संदर्भ में पीड़ित
महिला पूनम सिंह ने बताया कि जब वह और उसके साथ एक व्यक्ति रूपनारायणपुर बाजार से आ रहे थे तो जब वह लोग जया रिसेप्शन के पीछे आए तो बाईक पर आये 2 युवकों ने पूनम देवी का हार छीन लिया और भाग गये. भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने उनमें से एक को पकड़ लिया लेकिन दूसरा भाग निकला.












