आसनसोल नगर निगम में हुई स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में आज स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में पश्चिम बर्दवान जिला स्वास्थ्य विभाग आसनसोल जिला अस्पताल तथा आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे यहां मेयर विधान उपाध्याय स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी गण मौजूद थे जिन्होंने आने वाले समय में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को किस तरह से और बेहतर किया जाए और तीनों संस्थानों द्वारा समन्वय साधकर किस तरह से यहां के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए इस पर चर्चा हुई इस संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि नागरिकों को स्वास्थ्य को लेकर और जागरूक करने के लिए प्रचार पर जोर दिया जाएगा ताकि लोग कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों के मामले में जल्दी ही इलाज करवाए ताकि उनको बाद में कोई परेशानी ना हो वही एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ने कहा की आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधा प्रदान करने के लिए आसनसोल जिला अस्पताल आसनसोल नगर निगम तथा पश्चिम बर्दवान जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर कदम उठाने पर जोर दिया गया उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आने वाला है उसके मद्देनजर दुर्गा पूजा कमेटियों को कुछ सीडी प्रदान किए जाएंगे जिनमें जागरूकता मूलक संदेश रहेंगे जो दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा पूजा कमिटियों द्वारा चलाए जाएंगे वहीं आसनसोल नगर निगम के विभिन्न इलाकों में जो डिस्प्ले बोर्ड हैं उनमें भी स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता संदेश फैलाया जाएगा












