shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

शंभू गुप्ता को बनाया गया 43 नंबर वार्ड में मेयर का प्रतिनिधि:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड के वरिष्ठ टीएमसी नेता शंभू गुप्ता को इस वार्ड में मेयर का प्रतिनिधि बनाया गया है इस घोषणा से 43 नंबर वार्ड के टीएमसी कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई 43 नंबर वार्ड टीएमसी कार्यालय में शंभू गुप्ता को इस वार्ड में मेयर का प्रतिनिधि बनने के लिए बधाई दी गई इस मौके पर अधिवक्ता मोइनुद्दीन ड जीशान इलाही सहित इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस संदर्भ में जब हमने शंभू गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि वह मेयर विधान उपाध्याय के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उनको इस कार्य के लिए चुना उन्होंने बताया कि इस वार्ड में सीपीएम प्रत्याशी चुनी गई थी लेकिन नगर निगम चुनाव के डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी देखा जा रहा है कि जहां पर विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशी पार्षद चुने गए हैं वहां पर वह पार्षद विकास कार्यों में राजनीति कर रहे हैं वार्ड के जिन क्षेत्रों में विपक्षी समर्थक ज्यादा है उन क्षेत्रों में विकास कार्यों को किया जा रहा है और जहां पर टीएमसी कार्यकर्ता ज्यादा है उन क्षेत्रों को नजरअंदाज किया जा रहा है जबकि टीएमसी के जन्म प्रतिनिधि बिना किसी भेदभाव के सबको मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू किए गए 78 जन कल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं 43 नंबर वार्ड में भी यही समस्या देखी जा रही है इस समस्या को दूर करने के लिए उनको मेयर का प्रतिनिधि बनाया गया है उन्होंने कहा कि विपक्ष के जो पार्षद हैं वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंत्री मलय घटक और मेयर विधान उपाध्याय द्वारा लोगों के हित में जो कार्य किया जा रहे हैं उनको सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंचा रहे हैं और लोगों के मन में एक भ्रम पैदा कर रहे हैं इसी को दूर करने के लिए मेयर द्वारा यह कदम उठाया गया है वहीं अधिवक्ता मोइनुद्दीन ने बताया की नगर निगम चुनाव के डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी देखा जा रहा है कि जिन वार्डों में विभक्षी पार्टी के प्रत्याशी पार्षद चुने गए हैं वहां पर विपक्षी पार्षद जानबूझकर विकास कार्यों में राजनीति करते हुए गतिरोध पैदा कर रहे हैं इसी को दूर करने के लिए शंभु गुप्ता जैसे एक वरिष्ठ टीएमसी कार्यकर्ता को मेयर का प्रतिनिधि चुना गया है जो इस वार्ड में विकास कार्यों को गति प्रदान करने की कोशिश करेंगे उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page