आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने विधानसभा में उठाया कीमती पेड़ों की कटाई का मामला:
1 min read
कोलकाता :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने विधानसभा के सत्र के दौरान बाराबनी इलाके में कीमती पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया और बंगाल सरकार के वन विभाग के मंत्री से इसको रोकने और जिन पेड़ों की कटाई की गई है उसकी जांच की मांग की। विधायक ने कहा कि बारबनी थाना अंतर्गत जमग्राम पंचायत के वन विभाग के दफ्तर के निकट 176 बेहद कीमती पेड़ों की कटाई की गई है। इनमे साल सेगन जैसे कीमती पेड़ हैं। इस बारे में स्थानीय लोगों ने जब वन विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है किसी ने इन पेड़ों को काटने के लिए उनसे अनुमति नहीं ली है। केलेजोड़ा स्वास्थ्य केंद्र के पास भी 11 बेशकीमती पेड़ों की कटाई की गई है। अग्निमित्रा पाल ने विधानसभा में यह सवाल किया कि इस बारे मे सरकार की तरफ से क्या कोई जांच की जा रही है। अगर जांच की जा रही है तो उसकी क्या रिपोर्ट है। जिन पेड़ों की कटाई की गई है उनके स्थान पर क्या नए पेड़ लगाए गए हैं और भविष्य में इस तरह की कोई हरकत न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कर रही है












