बीबी कॉलेज के एनसीसी कैडेट मोहम्मद अमन आलम ने ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के चांदमारी इलाके में स्थित राइफल क्लब में चल रहे सातवें ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में बीबी कॉलेज के होनहार निशानेबाज ने अपने हुनर का परचम लहराया। मोहम्मद अमन आलम नामक इस निशानेबाज ने 547 अंको के साथ रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया । आपको बता दें कि मोहम्मद अमन आलम बीबी कॉलेज के एनसीसी कैडेट हैं और वह 10 बंगाल बटालियन के एनसीसी कैडेट हैं। अमन के इस शानदार प्रदर्शन से उनके परिवार के साथ 10 बंगाल बटालियन तथा बीबी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और शिक्षक सहित कॉलेज से जुड़े सभी बेहद खुश हैं।












