उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने लगाई मेयर से गुहार:
1 min read
आसनसोल :शहर के विशिष्ट उद्योगपति तथा समाजसेवी पवन गुटगुटिया ने आज एक संदेश के जरिए आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उनके घर के पीछे नगर निगम द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है जिससे उनके घर की नली बंद हो गई है। ऐसे में उनके घर से पानी नहीं निकल पा रहा है और उनके घर में जल जमाव ही रहा है। डेंगू के बढ़ते खतरे के समय यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ मे उन्होंने स्थानीय 56 नंबर वार्ड की पार्षद को भी बताया है। उन्होंने मेयर से अनुरोध किया की उनके घर की नाली को जल्द से खोला जाए ताकि जल जमाव न हो












