हर देश में तिरंगा अभियान को देश और दुनिया भर में सराहा जा रहा है – फ़िरोज़ खान एफके:
1 min read
आसनसोल एफके ग्रुप और इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने बताया कि 15 अगस्त का दिन हिंदुस्तानियों के लिए बहुत ही अहम और गर्व का दिन है क्योंकि इसी दिन हमारा प्यारा देश हिंदुस्तान आजाद हुआ था और पुरे भारत में धूमधाम वह स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।साथ ही साथ फिरोज खान एफके ने बताया के तिरंगा झंडा हर हिंदुस्तानी के लिए गौरव का प्रतीक है। ये राष्ट्रीय अखण्डता का प्रतिनिधित्व करता है और भारतीय लोगो के आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है।
एफके ग्रुप के सहयोग से इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल की तरफ से पुरी दुनिया में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर देश में तिरंगे का एक अभियान चलाया गया है। जिस में एक सेल्फी फोटो कॉन्टेस्ट किया जा रहा है। जिसके लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान है हर देश में तिरंगा, दुनिया भर में हर देश में रहने वाले हिंदुस्तानी 15 अगस्त को तिरंगे के साथ सेल्फी ले कर व्हाट्सएप करें या मुझे ईमेल करें। सभी सेल्फी भेजने वालों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा । चुनिंदा 5 सेल्फी को पहले 5 पायदान में जगह मिलेगी और उनको पुरस्कार मोमेंटो भी दिया जाएगा।
फ़िरोज़ खान एफके ने बताया कि इस अभियान का खास मकसद है कि पुरी दुनिया में हर देश में रहने वाले हिंदुस्तानियों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और दुनिया भर में हमारे राष्ट्रीय झंडे के बारे में लोगों को जागरूक करना है। तिरंगे हर हिंदुस्तानी की पहचान है।
फ़िरोज़ खान एफके ने बताया कि इस अभियान को लेकर पुरे देश के साथ-साथ दुनिया भर में लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है जिससे इस अभियान को बढ़ावा मिल रहा है












