गाड़ुई गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ सड़क हादसा एक साइकिल सवार की मौत:
1 min read
आसनसोल :राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ुई गांव के पास कल रात हुए एक सड़क हादसे में गोकुल चंद्र चैटर्जी नामक एक साइकिल सवार की मौत हो गई बताया जा रहा है कि वह मनोहर बहाल इलाके में किसी निजी कारखाने में काम करते थे काम से छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से अपने घर जा रहे थे जब वह हादसे का शिकार हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बड़े वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए और वहां पर बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ अपना गुस्सा प्रदर्शित करने लगे पार्षद श्रावणी मंडल भी वहां पहुंच गईं उन्होंने कहा कि इस स्थान पर बार-बार इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही है इसकी वजह यह है कि यहां पर कोई अंडर पास नहीं है अगर यहां पर एक अंडरपास बना दिया जाए तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बार-बार गुहार लगाई गई है लेकिन पता नहीं क्यों अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है उन्होंने मांग की कि यहां पर एक अंडरपास बनाया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से 15 लाख रुपए रुपए मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा वहीं जिला शासक दफ्तर से उनके परिवार को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे इसके साथ ही मृतक की पत्नी के लिए एक नौकरी के इंतजाम की बात पार्षद ने कहीं लेकिन जिस एक बात पर उन्होंने सबसे ज्यादा जोर दिया वह था यहां पर एक अंडर पास के निर्माण की बात उन्होंने कहां की अगर यहां पर एक अंडरपास बना दिया जाए तो इस समस्या का स्थाई समाधान निकल जाएगा स्थानीय निवासियों का भी यही कहना है स इलाके में एक अंडरपास का होना बहुत जरूरी है ताकि आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके घटना की जानकारी मिलते ही यहां पर आसनसोल उत्तर थाने के प्रभारी सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कई आला अधिकारी पहुंच गए












