राइजिंग आसनसोल ने दिवाली से पहले रामकृष्ण डंगाल में बांटी साड़ियां
1 min read
आसनसोल टाइम्स : मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के 27 नंबर वार्ड स्थित रामकृष्ण डंगाल में सामाजिक संस्था राइजिंग आसनसोल द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ीयां दी गईं जहां समाजसेविका चैताली तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। राइजिंग आसनसोल की तरफ से 600 महिलाओं को साड़ीयां बांटी गईं। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं ने समाज सेविका चैताली तिवारी को सम्मानित किया। चैतालि तिवारी ने स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर राइजिंग आसनसोल की तरफ से तृप्ति सिंह, बेबी यादव, संजू यादव, अनीता यादव, गौरव गुप्ता, बंटी सिंह, विक्की प्रसाद, राहुल पासवान, अमरनाथ गुप्ता, चंदन पासवान आदि उपस्थित थे।














